एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया गया

9

इन्द्री विजय काम्बोज ||
एक पेड़ मां के नाम मुहिम के चलते आज इन्द्री पब्लिक हैल्थ विभाग के कार्यालय में पौधारोपण किया गया। इस मौके पर काफी संख्या में उपस्थित महिलाओं ने पौधारोपण किया। इस बारे में जानकारी देते हुए पब्लिक हैल्थ अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि यह केन्द्र सरकार की मुहिम है जोकि जल ही अमृत योजना के अंतगर्त आती है। इस योजना के तहत सैल्फ हैल्प ग्रुप की महिलाओं द्वारा सरकारी कार्यालयों व खाली पड़ी भूमि पर पौधारोपण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह एक सरकार की बहुत ही अच्छी योजना है जिससे पर्यावरण सुरक्षित रहेगा ओर वातावरण भी प्रदूषित होने से बचाया जा सकेगा। हमारे विभाग द्वारा इन महिलाओं को पौधारोपण करने बारे विस्तार से जानकारी दी जाएगी। इन पौधों की देखरेख करने की जिम्मेवारी भी इन्हीं ग्रुपों की महिलाओं की होगी ओर हमारे विभाग के सदस्य इसमें सहयोग करेगें। महिला अधिकारी नेहा शर्मा ने बताया कि एक पेड़ मां के नाम जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग व शहरी आजीविका मिशन का सयुंक्त अभियान है। उन्होंने बताया कि जून महीने में पौधारोपण को शुरू किया जाएगा ओर इन पौधों की देखभाल की जिम्मेवारी भी इन्हीं ग्रुपों की होगी। उन्होंने कहा कि  महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने मेंं यह अभियान एक कड़ी का काम करेगा।