लंबित शिकायतों का करें जल्द निपटारा- उपायुक्त करनाल|| समाधान प्रकोष्ठ की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आज यहां जिला सचिवालय में आयोजित की गई। बैठक में मत्स्य एवं ट्रांसपोर्ट विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजा शेखर बुंडरू ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में समाधान शिविरों में लंबित शिकायतों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा की।
बैठक में उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि 45 दिन से अधिक लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से निपटारा करें। कार्रवाई रिपोर्ट को भी पोर्टल पर भी अपलोड करें। उन्होंने राजस्व अधिकारी को निशानदेही से संबंधी लंबित मामलों को शीघ्र निपटाने के लिए कहा। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, नागरिक संसाधन सूचना विभाग को भी लंबित मामलों के निपटारे में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में नगराधीश मोनिका, उप निगम आयुक्त अभय सिंह यादव, कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. वजीर सिंह, जिला राजस्व अधिकारी मनीष कुमार, एचएसवीपी, पुलिस आदि विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।









