करनाल ||उपायुक्त उत्तम सिंह ने जिलावासियों से आह्वान किया है कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में भाग लें। उन्होंने कहा कि योग न केवल व्यक्ति को शारीरिक व मानसिक रूप से निरोग रखता है बल्कि उसकी कार्य करने की क्षमता भी बढ़ जाती है। योग दिवस को लेकर जिला स्तर पर तैयारियां जारी हैं। विभिन्न विभागों द्वारा योग प्रोटोकोल का अभ्यास भी कराया जा रहा है। इस प्रोटोकॉल में सूक्ष्म व्यायाम, आसन, प्राणायाम व ध्यान की क्रियाओं का समावेश किया गया है। हर आयु वर्ग के व्यक्ति इस आसान क्रियाओं को कुछ सावधानियों के साथ आसानी से कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से आज न केवल भारत बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योग दिवस मनाया जा रहा है। उन्हीं के प्रयासों से 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया गया। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत द्वारा 21 जून के दिन को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाए जाने का प्रस्ताव दिया था, 11 दिसम्बर 2014 को भारत के इस प्रस्ताव को 177 देशों के समर्थन के साथ स्वीकार कर लिया गया और 21 जून 2015 को पहला अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस क्रम में 21 जून को 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को बड़े स्तर पर मनाया जाएगा। करनाल में भी जिला स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस कार्यक्रम में बढ़-चढक़र हिस्सा लें और योग की अलख जगाएं।
उन्होंने कहा कि योग हमारी प्राचीन परंपरा है। योग को भारत ने विश्व को दिया है। हमारे ऋषि मुनियों ने योग का प्रचार-प्रसार किया। आज विश्व भर के लोग योग कर रहे हैं और योगासनों का लाभ उठा रहे हैं। योग करने से शारीरिक रूप से तो स्वस्थ होते हैं हीं बल्कि मानसिक स्वास्थ्य पर भी इसका बेहतर प्रभाव डालता है। 21 जून के कार्यक्रम को लेकर आयुष विभाग द्वारा तैयारियां शुरू की गई हैं। निरंतर योग अभ्यास किए जा रहे हैं। योग से न केवल स्वयं का बल्कि पूरे समाज का कल्याण होता है। उन्होंने कहा कि योग कला के साथ-साथ एक विज्ञान भी है। निरंतर योग करने से कई बीमारियों से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि योग को दैनिक जीवन में शामिल किया जाना चाहिए।