सरकारी स्कूल मुसेपुर की छात्रा ‘परी’ ने रोड़ सेफ्टी संबंधी परीक्षा में जिला स्तर पर किया प्रथम स्थान प्राप्त

49
इन्द्री विजय काम्बोज || सरकारी स्कूल मुसेपुर की छात्रा ‘परी’ ने रोड़ सेफ्टी संबंधी परीक्षा में जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर, फिर से जता दिया कि सरकारी स्कूल किसी भी महँगे पब्लिक स्कूल से लेशमात्र भी पीछे नहीं हैं ! आज के इस दौर में भी सरकारी स्कूल के विद्यार्थी हर स्तर पर अपना परचम लहराते नजर आते हैं।
कल सोमवार को सड़क सुरक्षा हेतु आयोजित लेवल-1 की जिला स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा में राजकीय प्राथमिक विद्यालय मूसेपुर की पांचवीं कक्षा की छात्रा परी ने जिला करनाल में पहला स्थान प्राप्त करके अपने अध्यापकों व माता-पिता का मान बढ़ाया है | गौरतलब है कि ‘अखिल भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा’ में भी राजकीय माध्यमिक विद्यालय मूसेपुर की आठवीं क्लास छात्रा तन्नु ने प्रांतीय स्तर पर फर्स्ट पोजीशन हासिल की है, तथा जिला स्तर पर पांचवीं की छात्रा भूमि ने डिस्ट्रिक्ट लेवल पर सेकंड पोजीशन लेकर मूसेपुर स्कूल का मान बढ़ाया है ।
इस उपलब्धि पर खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री धर्मपाल चौधरी व टैगोर स्कूल के प्रिंसिपल महोदय, सहायक पुलिस अधीक्षक कांची सिंघल, व आई.पी.एस. दीपिका अग्रवाल जी ने छात्रा परी को ट्रॉफी भेंट कर सम्मानित किया।
मूसेपुर स्कूल प्रबंधन समिति की पूरी कार्यकारिणी व मुख्याध्यापक मदन लाल ‘मधु’ ने बताया कि जिला व राज्य स्तर पर उत्कृष्ट उपलब्धियों हेतु इन बच्चों को गणतंत्र दिवस समारोह में विद्यालय स्तर पर भी सम्मानित किया जाएगा।