विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजितः डाॅ. सुरेंद्र कुमार नागिया

221
करनाल विजय  काम्बोज |।  राजकीय महाविद्यालय घरौंडा में बीए,बीकॉम,बीएससी प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया गया ।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डाॅ. सुरेंद्र कुमार नागिया ने ओरिएंटेशन प्रोग्राम के शुभारंभ पर सभी नए विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए संबोधित किया जिसमें महाविद्यालय में शिक्षा ग्रहण करने के साथ अतिरिक्त महाविद्यालय की अन्य गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ रोजगार के अवसर एंटरप्रेन्योरशिप के तहत उपलब्ध होंगे। नेशनल टास्क फोर्स के तहत शिक्षा संस्थानों में बढ़ रहे आत्महत्या के बारे में भी विद्यार्थियों को विभाग द्वारा उपलब्ध गूगल फॉर्म भरने की लिए जागरूकता प्रदान एवं महाविद्यालय परिसर में अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि इस ओरिएंटेशन प्रोग्राम में विद्यार्थियों को विभिन्न गतिविधियों जैसे शैक्षणिक एबीसी आईडी का पंजीकरण, शैक्षणिक वातावरण नियमित कक्षाएं लगाना, स्किल एनहैंसमेंट सीखने के परिणाम , शैक्षणिक भ्रमण, परिसर में सफाई का विशेष ध्यान रखते हुए पर्यावरण की गतिविधियों के प्रति जागरूक किया गया। गतिविधियों से संबंधित शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को क्लास अटेंडेंस शॉर्टेज, अभिभावक शिक्षक मीटिंग, छात्र कल्याण योजनाएं, सभी  स्कॉलरशिप, पढ़ो और कमाओ योजना, एनसीसी ,एनएसएस, कानूनी साक्षरता, सांस्कृतिक गतिविधियां, लेसन प्लान, योग क्लब, डिबेट क्लब, म्यूजिक क्लब, ड्रामा क्लब, स्पोर्ट्स क्लब, रेड रिबन क्लब, रेड क्रॉस एनवायरमेंट क्लब, शिकायत निवारण तंत्र, उच्चतर शिक्षा विभाग के पोर्टल , महाविद्यालय का पोर्टल, लाइब्रेरी, प्लेसमेंट सेल , महिला सेल, मेंटर-मेंटी ग्रुप, अनुशासन और एंटी रैगिंग से संबंधित नियमों का पालन करने के बारे में जागरूक किया गया।  इस दौरान उन्होंने सरकार द्वारा विद्यार्थियों के हित में चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठाने बारे विद्यार्थियों को विस्तार से जानकारी दी।
ओरिएंटेशन प्रोग्राम के प्रभारी गुरनाम सिंह मलिक ने इस कार्यक्रम का संचालन किया। इस मौके पर डॉ देवेन्द्र कुमार, डॉ वीरेंद्र सिंह, डॉ सुरेश शर्मा, सुमन लता, मुकेश कुमार, शुभम शर्मा, गीता,  अतुल जैन, अंकित राज, डॉ राकेश शर्मा, डॉ विकास, रमन इत्यादि एसोसिएट व असिस्टेंट प्रोफेसर्स ने विद्यार्थियों को अपनी-अपनी कमेटी, क्लब, सेल की गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया ।