सेवानिवृत डीआईपीआरओ धर्मवीर सिंह द्वारा लिखे गाने को तिरंगा यात्रा के दौरान किया गया लांच।
इन्द्री विजय काम्बोज || देश, देश की सेनाओं और नारी शक्ति के सम्मान में लिखा गया गाना सोमवार को इन्द्री करनाल से लांच हुआ। सेवानिवृत जिला सूचना एवं जन संपर्क अधिकारी धर्मवीर सिंह द्वारा लिखे गए ऑपरेशन सिंदूर गाने को तिरंगा यात्रा के शुरू होने से पहले इन्द्री के विधायक रामकुमार कश्यप, भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रवीन लाठर ने तिरंगा यात्रा में शामिल सैंकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में लांच किया। इस मौके पर तिरंगा यात्रा के जिला संयोजक अमरनाथ सौदा, जिला प्रभारी भारत भूषण जुआल,महिला मोर्चे की जिला अध्यक्ष मीना काम्बोज ,रोहताश काम्बोज सहित भारी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
अपने संबोधन में विधायक रामकुमार कश्यप और जिला अध्यक्ष प्रवीन लाठर ने कहा कि देश की आन बान और शान, शहीदों के सम्मान, सेनाओं के पराक्रम के दृष्टिगत में पूरे भारत में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। हम भी समूचे जिला करनाल में तिरंगा यात्रा निकाल रहे है। उन्होंने कहा कि आज देश की सेनाओं और नारी शक्ति के पराक्रम को प्रदर्शित और परिभाषित करता जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी रहे धर्मवीर सिंह द्वारा लिखा ऑपरेशन सिंदूर नामक गाना भी लांच किया गया, जिसको समूचे जिला में चलाया जा रहा है। डीआईपीआरओ रहे धर्मवीर सिंह पहले भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मनोहर लाल, मुख्यमंत्री नायब सिंह के व्यक्तित्व और सरकार की योजनाओं और परियोजनाओं, सर्जिकल स्ट्राइक, हर घर तिरंगा, कोरोना से बचाव, गलवान और तवांग पराक्रम, नया संसद, 48 कोस, चंद्रयान इत्यादि सामयिक विषयों पर दर्जनों गाने लिख और जनहित में लांच करवा चुके है।
इस विषय को लेकर जब धर्मवीर सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा वे काफी समय से देश और समाज हित के गाने और लेख लिख रहे है। मेरा मुख्य उद्देश्य देश और सेवा के लिए कार्य करते रहना है। अब तक विभिन्न सामाजिक और सामायिक विषयों को लेकर दर्जनों गाने लिख और रिकॉर्ड करवाए और जनहित में लांच किए गए है। पूछने पर उन्होंने बताया कि 22 अप्रैल को देश के दुश्मनों ने पहलगाम जो कायरता दिखाई और फिर 6 और 7 तथा 8 और 9 मई की मध्य रात्रि में देश सेनाओं और सुरक्षा बलों से जो पराक्रम दिखाया, गाने में उन्ही पलों बारे लिखा गया है। ऑपरेशन सिंदूर गाने को मशहूर गायक सुमेरपाल पाल ने गाया है।









