कब्जे से 116.78 ग्राम नशीला पदार्थ स्मैक की बरामद।
———————————————————–
करनाल विजय काम्बोज|| बीती शाम जिला पुलिस की एंटी नारकोटिक सेल टीम के इंचार्ज उप निरीक्षक हिम्मत सिंह की अध्यक्षता में गुप्त सूचना के आधार पर गढ़ी बरल, घरौंडा से आरोपी विलायत पुत्र अली नवाज निवासी राणा माजरा थाना सनौली जिला पानीपत को 116.78 ग्राम नशीला पदार्थ स्मैक सहित काबू किया गया।
इस संबंध में एंटी नारकोटिक सेल टीम इंचार्ज ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी नशे की इस खेप को उत्तर प्रदेश से आगे बेचने के लिए लेकर आया था। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ थाना घरौंडा में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। नशे के इस कारोबार में संलिप्त जांच इकाई द्वारा आरोपी के अन्य साथियों का पता लगाने हेतु मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी है।









