कब्जे से 2.974 किलोग्राम , डोडा पोस्त किया बरामद
करनाल || जिला पुलिस की एंटी नारकोटिक सेल की टीम द्वारा विश्वसनीय सूचना के आधार पर उप निरीक्षक हिम्मत सिंह की अध्यक्षता में रकबा गांव रावर, करनाल में नाकाबंदी करके आरोपी *चरणाराम पुत्र अब्बू राम निवासी उस्मानपर तहसील पिहोवा जिला कुरुक्षेत्र ,को काबू किया गया।* आरोपी के कब्जे से मौके पर 2.974 किलो ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया गया।
इस संबंध में अनुसंधान अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी इस नशे की खेप को जिला शामली,उत्तर प्रदेश से एक व्यक्ति से खरीद कर लाया था। व आरोपी के खिलाफ पहले एनडीपीएस एक्ट के मामले दर्ज हैं। व इस मामले में आरोपी के खिलाफ थाना निसिंग में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। व इस मामले में आरोपी को आज माननीय अदालत के सम्मुख पेश किया गया, व नशे की इस कारोबार में संलिप्त आरोपी के अन्य साथियों का पता लगाने हेतु मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी है।








