एनडीपीएस एक्ट के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

248
कब्जे से 27 ग्राम स्मैक व साथ में एक मोटरसाइकिल की बरामद। 
करनाल |। जिला पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल टीम इंचार्ज उप निरीक्षक हिम्मत सिंह की अध्यक्षता में गुप्त सूचना के आधार पर मुडोगढ़ी से आरोपी.. विशाल पुत्र महावीर सिंह निवासी गांव जमालपुर, घरौंडा को 27 ग्राम स्मैक नशीला पदार्थ व एक मोटरसाइकिल सहित काबू किया गया।*
इस संबंध एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज ने सूचना देते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना घरौंडा में मादक पदार्थ अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। जिसे आज माननीय न्यायालय के सम्मुख पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।