आरोपी के कब्जे से दो मोटरसाइकिल की बरामद।
करनाल विजय काम्बोज || बीती शाम जिला पुलिस की एंटी ऑटो व्हीकल थेफ्ट की टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर सहायक उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में बजिदा रोड से आरोपी.. *अरुण पुत्र कृपाल सिंह निवासी जोगी माजरा थाना तरावड़ी जिला करनाल को दो चोरी सुधा मोटरसाइकिल सहित काबू किया गया।*
इस संबंध में अनुसंधान अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ में खुलासा में हुआ कि आरोपी द्वारा थाना तरावड़ी व सदर के एरिया से दो मोटरसाइकिल चोरी कर घटना को अंजाम दिया गया था जिसे आज गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के सम्मुख पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।









