कब्जे से एक अवैध देशी पिस्तौल 32 बोर व दो रौंद किए बरामद।
करनाल || जिला पुलिस की सीआईए 1 की टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर सहायक उप निरीक्षक मदन सिंह की अध्यक्षता में लालू पूरा टी प्वाइंट मेरठ रोड करनाल मे आरोपी… *मोनिश पुत्र रामेहर सिंह निवासी सूरज नगर करनाल से एक अवैध देशी पिस्तौल 32 बोर व दो रौंद सहित काबू किया गया।*
इस संबंध में अनुसंधान अधिकारी ने सूचना देते हुए बताया कि प्राथमिक पूछताछ में खुलासा आरोपी इस अवैध हथियार को उत्तर प्रदेश से खरीद कर लिया था। इस मामले में आरोपी के खिलाफ थाना मधुबन में आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को इस मामले में आज माननीय न्यायालय के सम्मुख पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा दिया गया।









