देवी अहिल्याबाई की पुण्य तिथि पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर याद किया

29

इस्माईलाबाद, 13अगस्त(यज्ञदत्त शास्त्री): गांव झांसा एवं इस्माईलाबाद के शिव मंदिर के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में देवी अहिल्याबाई होल्कर की 230वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इस अवसर देवी अहिल्याबाई होल्कर अनुसंधान विकास केंद्र के अध्यक्ष विनोद पाल होलकर झांसा ने बताया कि देवी अहिल्याबाई होल्कर ने काशी विश्वनाथ मंदिर, सोमनाथ महादेव मंदिर से लेकर देश भर में अनेक मंदिरों का पुनर्निर्माण कर यह संदेश दिया कि भारतीय संस्कृति की जड़ें कितनी विशाल है। नारी शक्ति के कुशल नेतृत्व की प्रतीक देवी अहिल्याबाई होल्कर ने जनकल्याण व सुरक्षा के भी कीर्तिमान स्थापित किए। उन्होंने अपना पूरा जीवन न्याय और लोकसेवा के लिए संकल्पित किया। इस मौके पर चैयरमेन प्रतिनिधि चिरंजीवी गर्ग, मंडल अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, पुनीत बंसल, रवि, विजय कंसल, मनजीत सिंह, खेमचंद टबरा, जिंदर पाल, गुलशन पुरी, गुरप्रीत पंजरथ, सुभाष शर्मा आदि मौजूद रहे।