उपमंडल पिहोवा के विकास में नहीं आने दी जाएगी कोई कमी : डीडी शर्मा

3

शहर में विकास कार्यों के लिए सभी करें एकजुट होकर कार्य, 21 जून को अंर्तराष्टï्रीय योग दिवस पर प्रत्येक व्यक्ति योग करने अवश्य पंहुचे,
पिहोवा|| भाजपा के वरिष्ठï नेता जय भगवान शर्मा डीडी ने कहा कि उपमंडल पिहोवा के विकास कार्यों में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। आमजन को सभी प्रकार की सुविधाएं पंहुचाना ही हमारी प्राथमिकता है।  जय भगवान शर्मा डीडी सोमवार को उपमंडल पिहोवा के कान्फे्रंस हॉल में पिहोवा व इस्माईलाबाद नगरपालिका के चेयरमैन व पार्षदों की एक बैठक लेकर विकास  कार्यों पर समीक्षा कर रहे थे।
भाजपा के वरिष्ठï नेता जय भगवान शर्मा डीडी ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में उपमंडल पिहोवा में कई विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हरियाणा स्वयं हर प्रकार के विकास कार्यों पर निगरानी रखते हैं तथा फीडबैक लेते हैं। प्रत्येक नगरवासी को सभी प्रकार की सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं। बैठक में सभी पार्षदों द्वारा उनके क्षेत्र की समस्याएं सुनी गई तथा उन समस्याओं के समाधान भी किए गए। इसकेे अतिरिक्त उन्होंने विकास कार्यों की नई नीतियां लागू करने के लिए सभी से सुझाव भी मांगे।
उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से उनके विभाग से सम्बंधित जनहित के लिए किए जा रहे कार्यों पर चर्चा की तथा विकास कार्यों के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर उन्होंने पीडब्ल्यूडी, पब्लिक हैल्थ तथा अन्य विभागों से विकास कार्यों की रिपोर्ट ली। जो विकास कार्य किए जा रहे हैं तथा जिन विकास कार्यों को आरंभ करना है, इन पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में सभी पार्षदों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र से सम्बंधित कई प्रकार की मांगे रखी गईं। इस मौके पर पार्षद प्रिंस गर्ग द्वारा वार्ड न. 17 में कम्यूनिटी सेंटर बनाने की मांग रखी गई। इसके अतिरिक्त पार्षद गगन टांक ने अपने सम्बंधित वार्ड में गलियों के नवीनीकरण की मांग की। उन्होंने सडक़ों तथा नालों के नवीनीकरण व मुरम्मत पर किए जा रहे कार्यों की विशेष तौर पर विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने शहर से बरसाती पानी की निकासी के लिए उचित प्रबंध करने के आदेश दिए।
जय भगवान शर्मा डीडी शर्मा ने सभी लोगों से आहवान किया कि वे 21 जून को जिलास्तरीय अंर्तराष्टï्रीय योग दिवस में उपस्थित होकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर और मेला ग्राउंड में किया जाना है। योग कार्यक्रम में एक लाख नागरिक एक साथ योग करने के लिए तैयार है। ये रिकॉर्ड कुरुक्षेत्र की उपलब्धियों में प्रदेश और देश नहीं, बल्कि विश्व स्तर पर प्रसिद्धि प्राप्त करेगा। इसलिए प्रत्येक नागरिक 21 जून को जिलास्तरीय अंतर्राष्टï्रीय योग दिवस में हिस्सा लें और पूरे विश्व में योग का संदेश पंहुचाएं। बैठक में नगरपालिका प्रधान पिहोवा आशीष चक्रपाणि, नगरपालिका प्रधान इस्माईलाबाद मेघा बंसल, नगरपालिका सचिव पिहोवा मोहन लाल, नगरपालिका सचिव इस्माईलाबाद प्रिंस मेंहदीरत्ता, नगरपालिका पिहोवा के सभी पार्षदों सहित नगरपालिका कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारी  तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।