विधायक राम कुमार कश्यप ने सुनी जन समस्याएं, अधिकारियों को दिए जल्द समाधान के निर्देश
इन्द्री विजय काम्बोज |। विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप ने हर सोमवार की भांति आज भी सिंचाई विभाग के रेस्ट हाउस में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित कर लोगों की समस्याएं एवं शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके समाधान करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई कार्यक्रम में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र से शिकायतें लेकर आने वाले लोगों में अधिकतर शिकायतें बिजली, पानी, पेंशन, पानी की निकासी, रोजगार, गरीबी रेखा से नीचे राशन कार्ड बनवाने, गलियां-नालियां, ग्रांट, चौपाल बनवाने, अनुदान राशि दिलवाने, पक्का मकान बनवाने जैसी समस्याएं एवं शिकायतें लेकर आते हैं।
विधायक ने जनसुनवाई कार्यक्रम में समस्याओं का तत्परता और संवेदनशीलता के साथ हल किया, जिससे लोगों को विश्वास मिला है कि उनकी समस्याएं ध्यान से सुनी जा रही हैं। इसके अलावा समस्याओं एवं शिकायतों के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को त्वरित दिशा निर्देश दिए, जिससे उन समस्याओं का समाधान जल्द हो सके। उन्होंने बताया कि जनसेवा की भावना से जनता के लिए सेवाएं प्रदान करते हुए वे अपने कार्यालय इन्द्री में जनसुनवाई कार्यक्रम को विशेष रूप से संचालित कर रहे हैं, जिससे लोगों का सीधा संपर्क से होता है। इससे लोगों का सरकार के प्रति विश्वास और बढ़ रहा है।
विधायक ने बताया कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही चहुंमुखी विकास को बढ़ावा देने पर बल दिया गया है और अंत्योदय की भावना से हम आगे बढ़ रहे हैं। वर्तमान सरकार का यही प्रयास रहा है कि विकास के मामले में प्रदेश के किसी भी क्षेत्र को अछूता नहीं रहने दिया जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो वादे किए हैं उन्हें अवश्य पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक कार्यों व समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता के आधार पर लिया जा रहा है। उनका हमेशा यही उद्देश्य रहा है कि उनके विधानसभा क्षेत्र में अधिक से अधिक विकास कार्य हों और आमजन को अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध हो सके और उनके क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यों में हलके की जनता उन्हें सहयोग दें।
विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप ने गत दिनों मंडल स्तर पर नियुक्त किए गए भाजपा पदाधिकारियों की बैठक ली और नवनियुक्त भाजपा मंडल पदाधिकारियों को उनकी नियुक्ति पर उन्हें बधाई व शुभकामनाएं देते हुए इन्द्री व गढ़ी बीरबल भाजपा मंडल अध्यक्षों एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों से बातचीत की और भाजपा को मजबूत पार्टी बनाने पर विचार-विमर्श किया।