इन्द्री विजय काम्बोज ।। इन्द्री इनैलों एससी सैल की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें दर्शन बाल्मिकी घीड़ को हल्का प्रधान, अर्जुन बाल्मिकी को प्रधान महासचिव, रिंकू ननदी व मास्टर श्साम सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है।इन्द्री इनैलों हल्का अध्यक्ष भारत मंढ़ाण ने बताया कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए भरोसा जताया कि सभी पदाधिकारी पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का काम करेगें। उन्होंने बताया कि रविवार को कुदंन पैलेस में पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए एक विशाल मींटिग का आयोजन किया जा रहा है जिसमें विशेष रूप से पार्टी प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेगें। उन्होंने सभी कार्यकत्र्ताओं से इस मींटिग में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचनें की अपील की। इस मौके पर एससी सैल के प्रदेश महासचिव उमेश रिंड़ल व नरेश गोरगढ़ सहित कई अन्य मौजूद रहे।