हल्के की समस्याओं को दूर करना मेरी प्राथमिकता-कुलदीप मंढ़ाण

74

इन्द्री से जेजेपी व आजाद समाज पार्टी के संयुक्त प्रत्याशी कुलदीप मंढ़ाण ने भरा पर्चा

इन्द्री  विजय काम्बोज   ।। इन्द्री विधानसभा सीट के लिए जननायक जनता पार्टी व आजाद समाज पार्टी के संयुक्त प्रत्याशी जिला परिषद सदस्य कुलदीप मंढ़ाण ने आज अपना नांमाकन पत्र दाखिल किया। इस मौके पर भारी संख्या में उनके समर्थक मौजूद रहे। इस अवसर पर पत्रकारों के साथ बातचीत में प्रत्याशी कुलदीप मंढ़ाण ने पार्टी आलाकमान का आभार जताया ओर भरोसा दिलाया कि वो यह सीट भारी मतों से जीतकर पार्टी की झोली में ड़ालने का काम करेगें। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी जमीन से जुड़ी हुई पार्टी है। भाजपा गठबंधन के साथ मिलकर जेजेपी ने प्रदेश के विकास के लिए अनेकों योजनाओं को बनाया। युवाओं के लिए रोजगार के नए साधनों को विकसित किया। मंढ़ाण ने कहा कि जीत हासिल करने के बाद उनका प्रयास हल्के की समस्याओं को जड़ से खत्म करना होगा। इस मौके पर जेजेपी के वरिष्ठ नेताओं गुरदेव सिंह रंबा, भीम मंढ़ाण व मेहम सिंह राजेपुर ने कहा कि हमारे संयुक्त गठबंधन के प्रत्याशी कुलदीप मंढ़ाण एक छोटे से किसान परिवार से संबध रखते है जिससे साफ जाहिर होता है कि हमारी पार्टी में छोटे से छोटे कार्यकत्र्ता का पूरा मान सम्मान होता है। उन्होंने कहा कि भाजपा गठबंधन के साथ मिलकर हमारी पार्टी ने युवाओं को पक्का रोजगार देने, महिलाओं को राजनीति में पचास प्रतिशत आरक्षण देने व प्रदेश के विकास के लिए कल्याणकारी योजनाओं को बनाने का काम किया। अब की पार फिर से प्रदेश की राजनीति में जजपा का अहम रोल होगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि हमारा प्रत्याशी भारी मतो से जीत हासिल करेगा।