इंद्री विजय काम्बोज । नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा ने बुधवार को विधायक एवं गवर्मेन्ट चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप से मुलाकात कर उन्हें अपनी मांगों से सम्बन्धित ज्ञापन सौंपा। संघ के पदाधिकारियों ने विधायक से अनुरोध किया कि वे इन मांगों को सरकार तक पहुंचाएं और उनका समाधान करवाएं।
विधायक रामकुमार कश्यप ने संघ के पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि वे उनकी मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों की समस्याओं को हल करने के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में लगातार काम कर रही है।सरकार सभी कर्मचारियों के हितों के प्रति संवेदनशील है और सभी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा।









