नगर निगम करनाल ने सफाई मित्रों को वितरित की 50 नई रेहडिय़ां

85

 विधायक जगमोहन आनंद, महापौर रेनू बाला गुप्ता व निगमायुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रेहडिय़ों को किया रवाना।
सफाई व्यवस्था में आएगी मजबूती, शहरवासियों को मिलेगा स्वच्छ व स्वस्थ वातावरण- विधायक।
रेहडिय़ां मिलने से सफाई मित्र ओर प्रभावी तरीके से कर सकेंगे काम- महापौर।
150 और नई रेहडिय़ां सफाई संसाधनों में जल्द होंगी शामिल, लगाया टैण्डर- निगमायुक्त।  
करनाल  विजय काम्बोज ||
   हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान व स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत नगर निगम करनाल द्वारा शहर की सफाई व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। नगर निगम ने सेक्टर-13 सामुदायिक केन्द्र स्थित सफाई शाखा के कार्यालय से 50 नई रेहडिय़ां सफाई कर्मचारियों को वितरित की। इस अवसर पर विधायक जगमोहन आनंद, महापौर रेनू बाला गुप्ता तथा नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने रेहडिय़ों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह 50 रेहडिय़ां नगर निगम को सी.एस.आर. फंड के माध्यम से उपलब्ध हुई हैं।
इस अवसर पर विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था बेहतर बनी रहे, इसके लिए सफाई कर्मचारियों को समय-समय पर संसाधनों की आवश्यकता रहती है। संसाधनों के साथ ही कार्य बेहतर तरीके से किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हमारे सफाई मित्र अपने कार्य को लगन व जिम्मेदारी से करते हैं, जिसका परिणाम है कि हमारा शहर ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के नतीजो में राष्टï्रीय स्तर पर तीसरा स्थान हासिल किया है। यह उन्हीं की मेहनत से सम्भव हुआ है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान में आमजन की सहभागिता भी बहुत जरूरी है। इसलिए सभी नागरिक शहर को स्वच्छ बनाए रखने में नगर निगम का सहयोग करें। उन्होंने सफाई मित्रों को रेहड़ी मिलने पर बधाई भी दी।
महापौर रेनू बाला गुप्ता ने कहा कि नगर निगम लगातार सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कार्य कर रहा है और रेहडय़िां मिलने से सफाई कर्मचारी और प्रभावी तरीके से काम कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि करनाल शहर स्वच्छता के मामले में प्रदेश में अग्रणी शहर है। यह देश का सबसे स्वच्छ शहर बने, हमारा यही लक्ष्य है और नगर निगम करनाल इसी लक्ष्य के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है। नई रेहडिय़ां मिलने पर उन्होंने सफाई मित्रों को बधाई दी और कहा कि वह हमेशा की तरह कड़ी मेहनत व ईमानदारी के साथ शहर की साफ-सफाई को लेकर कार्य करते रहें।
 नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने कहा कि हमारा प्रयास है कि प्रत्येक सफाई मित्र को पर्याप्त साधन मिलें ताकि वे पूरी दक्षता से अपना कार्य कर सकें। उन्होंने कहा कि यह रेहडिय़ां निगम क्षेत्र के चारों जोन में जरूरत के अनुसार वितरित की जाएंगी ताकि कूड़ा उठान की प्रक्रिया को ओर तेज तथा कुशल बनाया जा सके। इस कदम से सफाई व्यवस्था में मजबूती आएगी और शहरवासियों को एक स्वच्छ व स्वस्थ वातावरण मिलेगा।
उन्होंने बताया कि 50 नई रेहडिय़ां नगर निगम को सी.एस.आर. फंड के माध्यम से मिली हैं। इनमें से 25 रेहडिय़ां सेक्टर-12 स्थित ए.यू. स्मॉल फाइनेंस बैंक द्वारा जबकि अन्य 25 सुगम स्वच्छता एजेंसी की ओर से दी गई हैं। उन्होंने जानकारी देते बताया कि जल्द ही 150 नई रेहडिय़ां निगम के सफाई संसाधनों में शामिल होंगी, इसके लिए टेंडर लगाया गया है। उन्होंने बताया कि बीते दिनो सफाई मित्रों को कस्सी व घास-झाड़ी काटने के लिए तलवार भी वितरित की गई थी।
इस अवसर पर अतिरिक्त निगम आयुक्त अशोक कुमार, मुख्य सफाई निरीक्षक सुरेन्द्र चोपड़ा तथा सेनिटेशन टीम मौजूद रही।