शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने में नींव के पत्थर हैं सफाई कर्मी, सम्मान पाकर कर्मचारियों के खिले चेहरे।
शहरवासियों से अपील- नागरिक स्वेच्छा से सिंगल यूज प्लास्टिक का करें त्याग।
करनाल || स्वच्छता को लेकर उत्कृष्टï कार्य करने वाले सफाई कर्मचारियों को नगर निगम करनाल की ओर से सम्मानित किया गया है। नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने सोमवार को स्वच्छता के 47 कर्मठ सिपाहियों को स्वच्छ सम्मान से नवाजा। इनमें 44 पुरूष एवं 3 महिला सफाई कर्मी शामिल हैं। सम्मान पाकर कर्मचारियों के चेहरों पर मुस्कान के साथ काफी उत्साह भी था। इस मौके पर अतिरिक्त निगम आयुक्त अशोक कुमार भी मौजूद रहे।
नगर निगम आयुक्त ने बताया कि शहर में स्वच्छता पखवाड़ा को लेकर रोजाना अलग-अलग गतिविधियां चलाई जा रही हैं। स्वच्छ सम्मान गतिविधि भी इन्हीं में से एक है। उन्होंने बताया कि नगर निगम क्षेत्र की प्रत्येक बीट में से उत्कृष्टï कार्य करने वाले एक-एक सफाई कर्मी को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया है। उन्होंने बताया कि जोन नम्बर 1 से 12 सफाई कर्मचारियों, जोन नम्बर 2 से 18, जोन नम्बर 3 से 8 तथा जोन नम्बर 4 से 9 सफाई कर्मचारियों का चयन किया गया है।
उन्होंने बताया कि अतिरिक्त निगम आयुक्त अशोक कुमार के नेतृत्व में सफाई निरीक्षकों की जोन अनुसार टीम गठित की गई थी। यह टीमें प्रत्येक बीट में जाकर लगातार अपनी निगरानी बनाए हुई थी। टीम द्वारा निर्धारित विभिन्न मापदंडों के आधार पर उपरोक्त कर्मचारियों का चयन किया गया था। इनमें कर्मचारी का पूरी वर्दी में होना, हाजिरी, समय से ड्यूटी पर उपस्थित होना, आपातकाल ड्यूटी पर तुरंत आना, कार्य में कौताही न बरतना, कर्मचारी की शिकायत न आना तथा अपने कार्य को पूरी निष्ठïा व लगन से करना जैसे मापदंड तय किए गए थे।
नगर निगम आयुक्त ने अपने संबोधन में शानदार कार्य करने के लिए सभी सम्मानित कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने में सफाईकर्मी नींव के पत्थर होते हैं। आज करनाल शहर स्वच्छ और सुंदर है तो इसका श्रेय स्वच्छता के वाहक कर्मचारियों को ही जाता है। उन्होंने कहा कि जहां स्वच्छता होती है, वहीं ईश्वर भी निवास करते हैं। स्वच्छता के कार्य में सबसे ज्यादा योगदान सफाई कर्मचारी दे रहे हैं। ये लोग बिना समय की परवाह किए सडक़ों, प्लॉट, नालियों एवं नालों की सफाई कार्यों में जुटे नजर आते हैं।
उन्होंने सभी सफाई कर्मचारियों से अपील करते कहा कि वह सिंगल यूज प्लास्टिक का त्याग करें और इसकी शुरूआत स्वयं से करें। इसके पश्चात वह अपने घर, गली, क्षेत्र व मौहल्लों में जागरूकता फैलाकर इसे अपने जीवन से समाप्त करने बारे नागरिकों को कहें। उन्होंने शहरवासियों से भी अपील करते कहा कि देश का सच्चा नागरिक होने के नाते हमारा भी यह फर्ज बनता है कि हम सब भी सफाई का ख्याल रखें और अपने आस-पास गंदगी न होने दें। प्रत्येक नागरिक के प्रयास से शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में मदद मिलती है।
इस मौके पर सफाई निरीक्षक ऊषा रानी, मनदीप सिंह व संदीप कुमार, सहायक सफाई निरीक्षक प्रवेश कुमार व गुलाब सिंह, स्वच्छ भारत मिशन टीम से ट्रीगर मास्टर गुरदेव सिंह, मोटीवेटर महेन्द्र सिंह, कुलदीप व दीपमाला, लिपिक अंकित तथा आई.ई.सी. एक्सपर्ट विनोद दहिया मौजूद रहे।