विधायक रामकुमार कश्यप ने जनसुनवाई कार्यक्रम में सुनीं समस्याएं,अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

5
इन्द्री विजय काम्बोज । विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप ने सोमवार को सिंचाई विभाग के विश्राम गृह में जनसुनवाई कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
इस अवसर पर विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा चहुंमुखी विकास को बढ़ावा देने पर बल दिया गया है। विकास के मामले में प्रदेश के किसी भी क्षेत्र को अछूता नहीं रहने दिया जाए। सरकार का मुख्य उद्देश्य अंत्योदय की भावना से अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना है। इसी कड़ी में जनसुनवाई के माध्यम से सीधे जनता से जुडक़र उनकी समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।
उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि हमें आपसी मतभेद और राजनीति से ऊपर उठकर जनहित और विकास कार्यों को प्राथमिकता देनी चाहिए। हल्के में जितने अधिक विकास कार्य होंगे, उतना ही आमजन को सीधा लाभ मिलेगा। उनका प्रयास हमेशा यही रहेगा कि क्षेत्र में अधिक से अधिक विकास हो और लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हों।
जनसुनवाई कार्यक्रम में ये आई समस्याएं
जन सुनवाई कार्यक्रम के दौरान इन्द्रगढ़ निवासी मदन सिंह ने अपने बेटे की दिव्यांग पैंशन बारे, डेरा लबाना निवासी मीना ने इलाज के लिये आर्थिक सहायता बारे, घीड़ निवासी अरुण ने मकान की ग्रांट बारे, पार्षद सेठपाल वर्मा ने वार्ड में पानी की निकासी बारे, गढ़ी बीरबल से आए ग्रामीणों ने पेयजल पाईप लाइन व बिजली लाईन डलवाने बारे, संगोही से आए ग्रामीणों ने रूट पर सरकारी बस लगवाने बारे सहित अन्य लोगों ने अपनी समस्याओं के समाधान बारे विधायक से अनुरोध किया। विधायक ने सभी लोगों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान करवाने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर बीडीपीओ गुरमलक सिंह, मार्किट कमेटी चेयरमैन महिन्द्र सिंह पंजोखरा, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय कश्यप, सुभाष खेड़ा, रमन सैनी, अमित सिंहमार, सेठपाल वर्मा, असलम, शिव कुमार कश्यप, रमेश सरपंच, राम प्रसाद ढांडा, जयदेव, रामपाल सैनी, बलविन्द्र काम्बोज, नरेन्द्र शर्मा, रामकुमार मुखाला, सुरेन्द्र शर्मा, मदन महला सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।