विधायक रामकुमार कश्यप ने गांव चांदसँमद में 2 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले सडक़ों के सौंदर्यकरण कार्य का किया शिलान्यास

130

इन्द्री विजय  काम्बोज ।  विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप ने मंगलवार को गांव चांदसँमद में दो महत्वपूर्ण सडक़ों के सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने गांव चांदसँमद से भीड़ माजरी और चांदसँमद से चोरपुरा तक की सडक़ों के निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इन सडक़ो पर सौंदर्यकरण पर करीब 2 करोड़ रुपये की लागत आएगी, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।

       इस अवसर पर विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा कि प्रदेश में सडक़ों का जाल बिछाना और उनकी गुणवत्ता सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है। अच्छी सडक़ें न केवल आवागमन को सुगम बनाती हैं, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में पुलों के निर्माण, सडकों के नव-निर्माण एवं मुरम्मत के कार्यो पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि किसी भी देश व प्रदेश का विकास उसकी सड़कों पर निर्भर होता है। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश की शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों का नव-निर्माण, मरम्मत व चैड़ाकरण किया जा रहा है और हर क्षेत्र में जन हित की विकास योजनाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रत्येक वर्ग के हित में किसी न किसी रूप में विकास योजनाएं चलाई है, जिसका सीधा-सीधा लाभ जनता को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इन्द्री विधानसभा क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यों में धनराशि की कमी नहीं आने दी जाएगी और प्रत्येक क्षेत्र में अधिक से अधिक विकास कार्य करवाए जाऐंगे।