विधायक रामकुमार कश्यप ने गांव राजेपुर में 1 करोड़ 60 लाख रुपये की लागत से बनने वाली तीन सडक़ों के नवीनीकरण कार्य का किया शुभारंभ

178

इन्द्री विजय काम्बोज|। विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप ने शनिवार को गांव राजेपुर में तीन  सडक़ों के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने गांव राजेपुर से पटहेड़ा, राजेपुर से गढ़ी बीरबल और राजेपुर से उमरपुर तक की सडक़ों के नवीनीकरण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इन सडक़ो के नवीनीकरण पर करीब 1 करोड़ 60 लाख रुपये की लागत आएगी। इस अवसर पर विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनता को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। इन सडक़ों के बनने से न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि क्षेत्र के सौंदर्यीकरण को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि किसी भी देश व प्रदेश का विकास उसकी सडक़ों पर निर्भर होता है। इसलिए सडक़ों के निर्माण व नवीनीकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में पुलों के निर्माण, सडक़ों के नव-निर्माण एवं मरम्मत के कार्यो पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके साथ ही प्रदेश सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ग के हित में किसी न किसी रूप में कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है, जिसका सीधा-सीधा लाभ जनता को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इन्द्री विधानसभा क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यों में कमी नहीं आने दी जाएगी और प्रत्येक क्षेत्र में अधिक से अधिक विकास कार्य करवाए जाऐंगे।  इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि मांगे राम शर्मा सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।