विधायक रामकुमार कश्यप ने मुख्यमंत्री किसान एवं खेतीहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना के तहत लाभार्थियों को किए चेक वितरित

131

इंद्री विजय  काम्बोज ।   विधायक एवं गवर्मेंट चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री किसान एवं खेतीहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना के तहत लाभार्थियों को वित्तीय सहायता के चेक वितरित किये। इस दौरान उन्होंने गांव टिकरी निवासी बिरहमपाल को 37500 रुपये और गांव उचानी निवासी रोहित को 37500 रुपये  की वित्तीय सहायता राशि के चेक वितरित किए।

इस मौके पर विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री किसान एवं खेतीहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना महत्वपूर्ण योजना है। यह योजना किसानों व खेतीहर मजदूरों के लिये वरदान साबित हो रही है। इस योजना के अंतर्गत कृषि कार्यों के दौरान खेतों, गांवों, मार्केट यार्ड में या इन स्थानों पर आते-जाते वक्त यदि कोई किसान या मजदूर दुर्घटना का शिकार हो जाता है तो उसे विशेष सहायता प्रदान की जाती है।

विधायक ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए विकास एवं कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। इन्हीं योजनाओं के अंतर्गत मुख्यमंत्री किसान एवं खेतीहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना है। इस योजना में पीड़ित को  5 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। यह योजना हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के नियन्त्रण तथा निरीक्षण में मार्केट कमेटी द्वारा चलाई जाती है