विधायक रामकुमार कश्यप ने जिला लोक सम्पर्क एवं कष्ट निवारण समिति के नवनियुक्त सदस्यों को दी शुभकामनाएं एवं बधाई

15

इन्द्री विजय कांबोज|।     विधायक और गवर्नमेंट चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप ने प्रदेश सरकार द्वारा इन्द्री विधानसभा क्षेत्र से अमित काम्बोज, विजय कश्यप, पाला राम, अनिल दलियानपुर, राममेहर, संजय काम्बोज, नरेन्द्र शर्मा, सलिन्दर कुमार, गगनदीप धवन, कृष्ण देव, अनीता जोशी को जिला लोक सम्पर्क एवं कष्ट निवारण समिति सदस्य नियुक्त होने पर बधाई व शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मैं आशा करता हूं कि इन्द्री विधानसभा क्षेत्र से सभी नवनियुक्त कष्ट निवारण समिति सदस्य प्रशासन के अधिकारियों के साथ आपसी सामंजस्य के साथ जनता की समस्याओं के समाधान करने में नई ऊर्जा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता की सरकार है और जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान करना ही उसका मुख्य उद्देश्य है। भाजपा के शासनकाल में हर वर्ग खुशहाल है।
विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबका साथ- सबका विकास और सबका प्रयास के मंत्र को अपनाते हुए देश को नई दिशा प्रदान की। प्रधानमंत्री ने अपने 11 वर्षों के शासन काल में देश में सुशासन व पारदर्शिता के साथ देश के विकास को गति दी है। उन्होंने कहा कि केन्द्र व हरियाणा सरकार की संयुक्त नीतियों एवं योजनाओं से प्रदेश में विकास के नए-नए आयाम स्थापित हुए है।
इसके उपरांत विधायक रामकुमार कश्यप ने शिष्टाचार मुलाकात के तहत आमजन की समस्याएं भी सुनीं। इस दौरान विभिन्न गांवों से आए लोगों ने अपनी अपनी समस्याएं उनके समक्ष रखीं। उन्होंने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि जनता की समस्याओं को भली-भांति समझते हैं और उनका समाधान करने के लिए हर संभव प्रयास भी करते हैं। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय कश्यप, अमित खेड़ा, पूर्व मनोनीत पार्षद राजेन्द्र मिड्ढा सहित भाजपा के वरिष्ठ नेतागण, कार्यकर्ता एवं विभिन्न गांवों से आए गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहें।