इन्द्री विजय काम्बोज । विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप ने वीरवार को इन्द्री मार्किट कमेटी के नवनियुक्त चेयरमैन महिन्द्र प्रेमी पंजोखरा तथा कुंजपुरा मार्किट कमेटी के नवनियुक्त चेयरमैन दीपक सैनी को बधाई दी। इस अवसर पर विधायक रामकुमार कश्यप ने नवनियुक्त चेयरमैन से सरकार द्वारा दी गई जिम्मेदारी का बखूबी से निर्वहन करने का आह्वान किया।
विधायक ने कहा कि सरकार ने प्रदेश की सभी 22 जिलों की मार्केट कमेटियों का किया गठन कर चेयरमैन और वाइस चेयरमैन की नियुक्ति की है। नव नियुक्त पदाधिकारियों को फसल खरीद से लेकर मंडी में सभी व्यवस्थाओं के कुशल प्रबंधन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही, सरकार द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने का दायित्व भी इन्हें दिया गया है।
हरियाणा सरकार का यह कदम किसानों और आमजन के लिए विशेष रूप से लाभकारी सिद्ध होगा।
इस अवसर पर एसडीएम अशोक मुंजाल, मार्किट कमेटी सचिव जसबीर, नगरपालिका चेयरमैन राकेश पाल, मंडल अध्यक्ष विजय कश्यप, मंडी प्रधान समे सिंह, अनुज गर्ग, सुभाष खेड़ा सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता व गणमान्य लोग मौजूद रहे।









