उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में विधायक राम कुमार कश्यप करेंगे ध्वजारोहण:- अशोक मुंजाल

37

इंद्री विजय  काम्बोज|| एसडीएम अशोक मुंजाल ने बताया कि 79वें स्वतंत्रता दिवस का उपमंडल स्तरीय समारोह 15 अगस्त को यहां नई अनाज मंडी में भव्य व शानदार ढंग से मनाया जाएगा। समारोह में मुख्य अतिथि विधायक एवं गवर्मेंट चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण करेंगे। इससे पहले मुख्यातिथि शहीद स्मारकों पर जाकर पुष्प चक्र अर्पित कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह राष्ट्रीय पर्व है, समारोह  की गरिमा को देखते हुए प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक प्रबंध पूरे किए गए हैं। समारोह स्थल की भव्य ढंग से साज सज्जा की गई है तथा दर्शकों के लिए स्वच्छ पेयजल, शौचालय आदि का समुचित प्रबंध किया गया है। उन्होंने बताया कि समारोह में स्कूली बच्चों द्वारा सामूहिक मास पीटी का प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि समारोह में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे समारोह में अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं।