राज्यमंत्री संदीप सिंह ने दिए पृथुदक पार्क रोड़ पर तुरंत स्पीड ब्रेकर बनाए जाने के आदेश

75

पिहोवा । राज्य मंत्री संदीप सिंह ने पृथुदक पार्क के सामने सडक़ पर तीन-चार जगह तुरंत स्पीड ब्रेकर बनाने के आदेश दिए हैं। स्थानीय लोगों की मांग पर राज्य मंत्री संदीप सिंह ने नगरपालिका सचिव को एक सप्ताह के भीतर इस दुर्घटना संभावित मार्ग पर स्पीड ब्रेकर बनाने का कार्य पूरा करने के आदेश देते हुए कहा कि हैं कई दिनों से शहर वासियों द्वारा इस सडक़ पर स्पीड ब्रेकर बनाए जाने की मांग की जा रही थी।
उन्होंने अधिकारियों को कहा कि इस कार्य में बिलकुल भी देरी नहीं होनी चाहिए। स्थानीय निवासी आशुतोष,राजेन्द्र,दीपक सहित अनेक लोगों ने बताया कि पृथुदक पार्क के सामने सडक़  पर हर समय भीड़ रहती है और विशेषकर सुबह व दोपहर के समय हजारों की संख्या में स्कूली छात्र और अधिकतर छोटे बच्चे इस सडक़ से ही स्कूल आते व जाते हैं।  इस सडक़ पर ही पिहोवा के सभी स्कूलों की बसें भी बच्चों को स्कूल लेकर जाती हैं और यहीं पर बच्चों को ड्राप भी करती हैं। शाम व सुबह को यहां पार्क में पूरे शहर से बच्चे व वृद्ध आते हैं और यहां हर समय महिलाऐं,बच्चे,वृद्ध पैदल आते जाते हैं। इस सडक़ पर दोपहिया व चार पहिया बहुत तेज स्पीड से चलते है, अक्सर इस सडक़ पर हादसे हो रहे हैं और बच्चे इन सडक़ दुर्घटनाओं में घायल हो जाते हैं। इस पर राज्य मंत्री संदीप सिंह ने नगरपालिका सचिव को एक सप्ताह के भीतर इस दुर्घटना संभावित मार्ग पर स्पीड ब्रेकर बनाने का कार्य पूरा करने के आदेश दिए है।