पुलिस कर्मचारियों के लिए मेंटल फिटनेस और माइंडफूलनेस वर्कशॉप का किया गया आयोजन

15
पुलिस लाइन करनाल में पुलिस कर्मचारियों के लिए मेंटल फिटनेस और माइंडफूलनेस वर्कशॉप का किया गया आयोजन
इस वर्कशॉप में मनोविज्ञानी डॉक्टर सौम्या अरोड़ा द्वारा पुलिस कर्मचारियों को तनाव मुक्त रहकर ड्यूटी करने की तकनीकों बारे कराया अवगत
करनाल विजय काम्बोज || जिला पुलिस करनाल पुलिस अधीक्षक श शशांक कुमार सावन के नेतरत्व में बेहतरीन कार्य कर रही है। जिले में अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस कर्मचारी रात दिन अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे है। पुलिस कर्मचारियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिला पुलिस लाइन करनाल में दिल्ली सरकार हैप्पीनेस टीम की मुख्य सदस्य मनोविज्ञानी डॉक्टर सौम्या अरोड़ा की अध्यक्षता में *मेंटल फिटनेस और माइंडफुलनेस* वर्कशॉप का आयोजन सितंबर माह से लगातार किया जा रहा है। इस वर्कशॉप के जरिए डॉक्टर सौम्या अरोड़ा द्वारा पुलिस कर्मचारियों को बताया गया की कैसे हम ड्यूटी की अधिकता होने पर भी तनाव मुक्त रहकर, सचेतता से अपनी ड्यूटी कर सकते है।
इस वर्कशॉप में डॉक्टर सौम्या अरोड़ा ने बताया की पुलिस कर्मचारी रात दिन अपनी ड्यूटी पर तैनात रहते हैं। और काम की अधिक व्यस्तता होने के कारण वे अपने स्वास्थ्य की तरफ ध्यान नहीं दे पाते, जिसके कारण पुलिस कर्मचारी मानसिक तनाव का शिकार हो जाता है। इसलिए इस वर्कशॉप में डॉक्टर द्वारा पुलिस कर्मचारियों को तनाव मुक्त रहकर ड्यूटी करने की विभिन्न तकनीकों के बारे में बताया गया। डॉक्टर द्वारा कुछ ऐसी तकनीकों के बारे में भी बताया गया जिसे पुलिस कर्मचारी अपनी ड्यूटी समय पर रहते हुए भी कर सकता है। उन्होंने बताया की अगर हम अपने गुस्से पर नियंत्रण रखेंगे तो हम अपने दिमाग पर आए तनाव को भी कम करेंगे और फिर अपने व्यवहार से कठिन परिस्थितियों को भी नियंत्रित कर सकेंगे। डॉक्टर अरोड़ा ने मन में आए अनेकों विचारों को कम करने की तकनीक के बारे में भी पुलिस कर्मचारियों को बताया। उन्होंने बताया की कुछ ऐसे तनाव होते है। जो हमारे लिए जरूरी भी होते है जिन्हें लेकर हम अपने कार्यों को बहुत ही सजगता और सचेचता से करते है। इस संबंध में मनोविज्ञानी डॉक्टर सौम्या अरोड़ा द्वारा जिला पुलिस करनाल में सितंबर माह से अब तक कुल आठ वर्कशॉप सेशन का आयोजन किया गया जिसमें आज उनका अंतिम सेशन था। इस मौके पर वर्कशॉप में लाइन ऑफिसर पीएसआई बलवान सिंह, सीडीआई पुलिस लाइन एएसआई बिजेंदर सिंह और जिला करनाल के पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे।