एनएच से जुड़े संपर्क मार्गों पर स्पीड ब्रेकर्स के लिए स्थान करें चिह्नित -उत्तम सिंह

152

सडक़ सुरक्षा समिति की बैठक
करनाल||
उपायुक्त उत्तम सिंह ने निर्देश दिए हैं कि संबंधित विभाग के अधिकारी समिति के गैर सरकारी सदस्यों के साथ दौरा कर राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़े संपर्क मार्गों पर उन स्थानों को चिन्हित करें जहां गति अवरोधक बनाए जाने की जरूरत है। इस बारे में बीस दिन में भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने फुटपाथों पर अतिक्रमण के कारण बाधित होने वाली यातायात व्यवस्था को लेकर एडीसी को जांच करने के लिए भी कहा।
उपायुक्त आज यहां जिला सचिवालय सभागार में सडक़ सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त सोनू भट्ट, एसडीएम करनाल अनुभव मेहता, घरौंडा के राजेश सोनी, असंध के राहुल,इंद्री के अशोक मुंजाल, आरटीए विजय देशवाल व संबंधित विभागों के अधिकारी व समिति के गैर सरकारी सदस्य मौजूद रहे। बैठक में गैर सरकारी सदस्यों ने बताया कि जिला में कई स्थानों पर संपर्क मार्ग से वाहन चालक तेज गति से अचानक राष्ट्रीय राजमार्ग पर आ जाते हैं जिस कारण हादसा हो जाता है। संपर्क मार्ग पर स्पीड ब्रेकर बनाकर हादसे की आशंका का कम किया जा सकता है।
पिछली बैठक के लंबित 12 और 5 नए एजेंडा पर विचार-विमर्श किया गया। अराईपुरा रोड पर बिजली की तारें ऊपर उठाने के मामले में बताया गया गया 1.20 करोड़ से अधिक का अनुमान मंजूर हो चुका है। राशि जमा कराने के लिए एक्सईएन पीडब्ल्यूडी डिवीजन-2 को लिखा गया है। कुंजपुरा में बड़ा गांव की खस्ताहाल के बारे में बताया कि इसके लिए टेंडर आमंत्रित किए गए हैं, जल्द कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
करनाल पुलिस लाईन के पास टूटे स्पीड ब्रेकर की मरम्मत और उन पर पेंट कराने के बारे में बताया गया कि बारिश के बाद काम आरंभ कर दिया जाएगा। गांव मंजूरा के सरकारी स्कूल में दोनों ओर स्पीड ब्रेकर बनाने के मामले में एडीसी ने संबंधित अधिकारियों को व्यवहार्यता जांचने को कहा। साथ ही मुनक गांव के चौक पर सडक़ पर पड़े गड्ढ़ों को भरवाने निर्देश पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को दिए। हिट एंड रन के मामले में मुआवजा संबंधी केसों के बारे में बताया गया कि अब तक 58 केसों में से 46 मंजूर हो चुके हैं।
बैठक में गैर सरकारी सदस्यों ने कई स्थानों पर ट्रेफिक लाईट्स का ठीक ढंग से रखरखाव न  होने और टाइमर डिस्प्ले न होने का मामला उठाया। इस पर उपायुक्त ने खराब लाइट्स को ठीक कराने के निर्देश दिए।
पुलिस ने किए 36 हजार से ज्यादा चालान
पुलिस विभाग द्वारा इस साल जुलाई में ओवर स्पीड के 7457, बिना हेलमेट के 11875, नशे में वाहन चलाने के 175, बिना आरसी के 297, बिना लाइसेंस के 158, बिना नंबर प्लेट के 762, लाईन बदलने के 2654, तीन सवारी बैठाने के 124, गलत साइड वाहन चलाने के 329, गलत पार्किंग के 618, लाल बत्ती उल्लंघन के 1206, बिना तीसरी पार्टी बीमा के 3512, जेब्रा क्रासिंग के 2417, वायु प्रदूषण के 5028, बिना सीट बेल्ट के 50 चालान किए गए। कुल 36 हजार 602 चालान किए गए।
इस प्रकार आरटीए द्वारा जुलाई में 389 चालान कर एक करोड़ 16 लाख 2 हजार 200 रुपये जुर्माना वसूल किया गया। आईडीटीआर में 472 लोगों ने ट्रेनिंग के लिए आवेदन किया जिसमें 465 ने प्रशिक्षण पूरा किया। सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के तहत संबंधित एसडीएम द्वारा 139 वाहनों की जांच कर 18 के चालान काटे गए।
बैठक पीडब्ल्यूडी एक्सईएन राजकुमार, जीएम रोडवेज कुलदीप, आरएफओ संजीव कुमार, एसई एनएचएआई भानु प्रताप, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग एक्सईएन अभिषेक आदि मौजूद रहे।