एक पेड़ माँ के नाम मुहीम के तहत पेड़ लगाकर वातावरण को बनाएं सुरक्षित : नेहा सिंह

16

हर व्यक्ति को मिले फलदार व छायादार पेड़ों का लाभ, प्रदूषण सहित कई समस्याओं के निवारण के लिए कारगर हैं पेड़, डीसी ने किया गांव रामगढ़ रोड़ में पौधारोपण, रामगढ़ रोड़ सहित अन्य आस-पास के गांवों के लोगों की सुनीं समस्याएं
पिहोवा  (यज्ञदत्त शास्त्री)उपायुक्त कुरुक्षेत्र नेहा सिंह ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पेड़ माँ के नाम अभियान की शुरुआत की थी। इस अभियान का उद्देश्य वर्तमान समय में बढ़ती ग्लोबल वार्मिंग से निजात पाना एवं इस धरा के भविष्य को सुरक्षित रखना है। इसी कड़ी में सीजन को देखते हुए मंगलवार को गांव रामगढ़ रोड़ के प्राथमिक चिकित्सा केंद्र में पौधारोपण किया गया है। पौधारोपण कार्यक्रम में उपायुक्त नेहा सिंह, भाजपा के वरिष्ठï नेता जयभगवान शर्मा डीडी, एसडीएम कपिल कुमार व डीएसपी निर्मल सिंह ने पौधारोपण किया। इस मौके पर गांव की सरपंच के प्रतिनिधि जयप्रकाश मैहला व एसडीएम पिहोवा कपिल कुमार ने उपायुक्त कुरुक्षेत्र नेहा सिंह व भाजपा के वरिष्ठï नेता जय भगवान शर्मा डीडी का गांव रामगढ़ रोड़ में पंहुचने पर पुष्प भेंट कर स्वागत किया।
उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है। ऐसा नहीं है कि केवल पेड़ लगाना ही पर्याप्त है। पेड़ लगाकर उसकी देखभाल करना तथा अपने बच्चों की तरह उस पेड़ को एक जिम्मेदारी समझकर पालन पोषण करना भी अनिवार्य है। पेड़ लगाने के बाद उन्हें निरन्तर पानी देना तथा उनका ध्यान रखना होगा। पौधारोपण कार्यक्रम एक औपचारिकता न होकर एक जिम्मेदारी बने। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से अपील की कि प्रत्येक घर में एक पेड़ अवश्य हो। साथ ही साथ घर के चारों तरफ पेड़ अवश्य लगाएं ताकि पर्यावरण सुरक्षा के प्रति हमारी भागीदारी सुनिश्चित हो।
उन्होंने कहा कि आने वाली पीढिय़ों के लिए एक हरित और अधिक सतत भविष्य को बढ़ावा देने के लिए सरकार सदैव तत्पर है। जिलास्तर पर समय-समय पर ऐसे कई कार्यक्रम चलाए जाते हैं, जिसमें पर्यावरण सुधारीकरण सहित अन्य पहलुओं पर कार्य किया जाता है। प्रशासन व सरकार के समन्वय से पौधारोपण कार्यक्रम को मुहीम की तरह चलाया जा रहा है। आमजन को पर्यावरण सुरक्षा के बारे में विभिन्न माध्यमों के तहत जागरुक किया जाता है। उन्होंने कहा कि सभी सीएचसी केंद्रों, सरकारी भवनों, पंचायतों विद्यालयों तथा अन्य स्थानों पर जहां भी जगह उपलब्ध हो वहां पेड़ अवश्य लगाएं।
उपायुक्त ने कहा कि वृक्षारोपण का हमारे जीवन में बहुत अधिक महत्व है। यदि पेड़ों का रखरखाव सही तरीके से किया जाए तो यह न केवल एक पीढ़ी अपितु कई पीढिय़ों को फल व छाया देते हैं। पेड़ प्रकृति का अनमोल उपहार है। इसे संजोकर रखना प्रत्येक व्यक्ति का कार्य है। अधिक से अधिक पेड़ लगाना पर्यावरण की रक्षा करना है। शुद्घ पर्यावरण मनुष्य को कई घातक बीमारियों से बचाता है तथा एक समृद्घ समाज के निर्माण में हमारी सहायता करता है। बारीश के मौसम में पेड़ो का होना बेहद आवश्यक है। इस मौके पर गांव के विभिन्न मुख्य स्थानों पर लगभग 100 पौधे लगाए गए। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त कुरुक्षेत्र नेहा सिंह ने रामगढ़ रोड़ के लोगों सहित आस-पास के अन्य गांवों के लोगों की समस्याएं सुनीं। इस अवसर पर उपायुक्त नेहा सिंह ने गांव रामगढ़ रोड़ में नवनिर्मित इंडोर जिम का भी उदघाटन किया।
भाजपा के वरिष्ठï नेता जय भगवान शर्मा डीडी ने गांव रामगढ़ रोड़ की पंचायत की प्रंशसा करते हुए कहा कि पर्यावरण सुरक्षा के लिए उठाए गए कदम तथा पेड़ लगाना बेहद ही प्रशंनीय कार्य है। इस कार्य का संभी पंचायतों को अनुसरण करना चाहिए। पेड़ लगाकर वातावरण की देखभाल सभी लोगों को कर्तव्य है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे अधिक से अधिक पेड़ लगाकर पर्यावरण सरंक्षण में अपनी भागीदारी दें तथा अपने आस-पास के लोगों को भी पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा कि गांव रामगढ़ रोड़ में आयोजित कार्यक्रम में त्रिवेणी पौधे लगाए गए।
इस मौके पर गांव के विकास कार्य व सडक़ों की समस्या को उपायुक्त नेहा सिंह के संज्ञान में लाया गया।