इन्द्री विजय काम्बोज
आल हरियाणा पॉवर कॉरपोरेशन वर्कर यूनियन हरियाणा संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा का भादसों सब यूनिट का चुनाव यूनिट प्रधान राजीव राठी,यूनिट सचिव शंटी कांबोज,यूनिट कैशियर राजेश,राज्य कमेटी सदस्य मलकीत सिंह,नरेश मेहला,सिटी यूनिट सचिव जगमाल,करनाल ब्लॉक प्रधान भाग सिंह,अमीन प्रधान देवेन्द्र की देख रेख में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर सर्व सम्मति से महेंद्र सिंह जेई को सब यूनिट प्रधान, सुनील दत्त को उप प्रधान,सुमित भोजी को सचिव, ऋषिपाल एफएम को सह सचिव ओर कर्मवीर शर्मा को कैशियर चुना गया है। राज्य कमेटी सदस्य मलकीत सिंह ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को ईमानदारी व संगठन हित में काम करने की शपथ दिलवाई और 9 जुलाई की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल होने की अपील की।