मंत्री पुत्र गौरव बेदी ने 11 लाख ओर विधायक रामकुमार कश्यप ने 5 लाख रूपयों का अनुदान देने की घोषणा की
इन्द्री विजय काम्बोज ||
भगवान विश्वकर्मा जी का जन्मोत्सव इन्द्री में बड़ी धूमधाम व श्रद्धा से मनाया गया। इस मौके पर पहले हवन यज्ञ व श्री सुखमणि साहिब जी का पाठ कर सर्वस्व के भले की अरदास की गई। इसके बाद बजाज पैलेस में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने शिरकत करनी थी लेकिन व्यवस्थाओं के चलते वो नहीं पहुुंच पाएं ओर उनकी गैरमौजूदगी में उनके पुत्र गौरव बेदी ने शिरकत की। वहंी इन्द्री के विधायक रामकुमार कश्यप ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की शुरूआत भगवान विश्वकर्मा जी के चित्र के समक्ष दीप प्रजवल्लित कर की गई। मंच का संचालन ड़ा. सुरेन्द्र दत्त शर्मा ने किया। इस मौके पर देशभक्ति के गीत भी प्रस्तुत किए गए जिसे सभी ने खूब सराहा।
कार्यक्रम की शुरूआत में श्री विश्वकर्मा धर्मशाला सभा के प्रधान राजेश पांचाल व सदस्यों द्वारा मुख्यातिथि व विशिष्ट अतिथि का बुके व स्मृति चिंह देकर सम्मान किया गया। मंत्री कृष्ण बेदी के पुत्र गौरव बेदी ने अपने संबोधन में कहा कि पांचाल समाज का सहयोग हमें हमेशा से ही मिलता आ रहा है जिसके लिए हम इस समाज के ऋृणि है। उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा इस जगत के रचयिता है। उन्होंने नि:स्वार्थ भाव से सृष्टि का निमार्ण किया। जिस प्रकार नि:स्वार्थ भाव से भगवान विश्वकर्मा ने सृष्टि रचाई उसी प्रकार नि:स्वार्थ भाव से देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश का विकास कर रहे है। उनके कार्यकाल में आज भारत विश्व के अग्रणी देशों की पक्ति में आ गया है।
उन्होंने कहा कि आज महिलाओं के लिए लाड़ो लक्ष्मी योजना को भी शुरू किया जा रहा है ओर 25 सिंतबर से नियमानुसार महिलाओं को इसका लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा जी ने दिव्य नगरों का निमार्ण किया। हमारे राष्ट्र निमार्ण में देश के मजदूरों व कारीगरों का विशेष सहयोग है जोकि भगवान विश्वकर्मा के बताए मार्ग पर ही चलकर संभव हो रहा है। उन्होंने कहा कि हम सब को इनसे प्रेरणा लेकर आगे बढक़र देश व समाज के विकास के लिए काम करना चाहिए।
विधायक कश्यप ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन है जिसको लेकर पूरे देश में सामाजिक कार्यो को किया जा रहा है जोकि 2 अक्तूबर तक चलेगें। इस दौराम रक्तदान शिविर, पौधारोपण, सफाई अभियान, महिलाओं के कल्याण के कार्य इत्यादि ऐसे अनेकों कार्यो को किया जाएगा। इस मौके पर सभा की ओर से काफी संख्या में समाजसेवियों व पांचाल समाज के विकास में सहयोग करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। समाज द्वारा दिए गए मांग पत्र में से 11 लाख रूपयों की अनुदान राशि मंत्री पुत्र गौरव बेदी व पांच लाख रूपयों की अनुदान राशि विधायक रामकुमार कश्यप ने सभा को देने की घोषणा की। इस अवसर पर पवन पांचाल, संजीव पांचाल, नगरपालिका चेयरमैन राकेश पाल, रमन सैनी, विजय कश्यप, धर्मपाल शांडि़ल्य, तेजिन्द्र सिंह तेजी,लाभ सिंह आर्य, माम चंद पांचाल, बलबीर पांचाल, ज्ञान चंद पांचाल, ओमपाल, दलेर सिंह, जोगिन्द्र पांचाल सहित अनेकों लोग मौजूद रहे। इस मौके पर लंगर प्रशाद की भी व्यवस्था की गई थी।









