प्री लिटिगेशन स्टेज के मुकदमों के लिए लोक अदालत आयोजित

175

करनाल || जिला व सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अजय कुमार शारदा के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा शुक्रवार को प्री लिटिगेशन स्टेज के मुकदमों के लिए लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत का  आयोजन स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष ऐ.के जैन. व सदस्य मीनाक्षी  द्वारा किया गया।
मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव डाॅ. इरम हसन ने उपस्थित बैंक व इंश्योरेंस कम्पनी के मैनेजरों से बातचीत की और उन्हे इस लोक अदालत के जरिए अधिकतम प्री लिटिगेशन स्टेज के मुकदमों का निपटारा करने के बारे में बताया ।  लोक अदालत मे 1860 मुकदमे रखे गए जिसमे से 650 मुकदमों का निपटारा बाद दोपहर तक हो चुका था।
इसके अलावा सीजेएम डा. इरम हसन ने न्यायिक परिसर में स्थापित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के हैल्पडैस्क पर उपस्थित जन साधारण को 13 सितम्बर को लगने वाली नेशनल लोक अदालत बारे जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस लोक अदालत में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रवीण कुमार, डा. सविता कुमारी ,रामअवतार पारीक  व सुधीर कुमार,  ए. सी. जे  एम, राकेश कुमार,  सिविल जज (जूनियर डिवीजन) विनीत कौर सौखी, अमृतबीर कौर, उदय प्रताप,  गौरांग शर्मा का बैंच बनाया गया है।
उन्होने जन साधारण से अपील की कि वे लोक अदालत के माध्यम से जिला न्यायालय, में लंबित मुकदमों का निपटारा करे। जिससे लोक अदालत में मुकदमे का निपटारा होने से भाईचारे की भावना को बल मिलता है और दोनो पार्टियों की जीत होती है। लोक अदालत में निपटारा हुए मुकदमों की अपील नहीं होती। इससे समय व धन की भी बचत होती है।