मैस्ट्रोज 2024 कार्यक्रम छाए खालसा कॉलेज के विद्यार्थी

10

करनाल विजय काम्बोज ।। गुरू नानक खालसा कॉलेज के विद्यार्थियों ने पाइट कॉलेज पानीपत में आयोजित मैस्ट्रोज 2024 कार्यक्रम में चार पुरस्कार जीत कर कॉलेज का नाम रोशन किया है। कॉलेज के प्राचार्य डा. गुरिन्द्र सिंह ने बताया कि डयूट गायन में केशव और मंशा ने पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं मंशा ने हिंदी गजल और श्लोक गायन में भी पहला स्थान प्राप्त किया। जबकि केशव ने हिंदी गजल गायन में दूसरा स्थान प्राप्त किया। कॉलेज प्रबंधन समिति की महासचिव सरदारनी जसप्रीत कौर विर्क ने कॉलेज पहुंचने पर विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया और सभी को कॉलेज की तरफ से हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने का विश्वास दिलाया। कॉलेज प्रबंधन समिति के प्रधान स. कंवरजीत सिंह प्रिंस ने कहा कि कॉलेज पूर्व प्रधान एवं सांसद स्व. स. तारा सिंह जी के दिखाए मार्ग पर चलते हुए निरंतर नए आयाम स्थापित कर रहा है। विद्यार्थियों ने अपनी उपलब्धि का श्रेय संगीत विभाग के अध्यक्ष डा. कृष्ण अरोड़ा को दिया जिनके निर्देशन में इन्होंने गीत, गजल तैयार की थी। इस अवसर पर सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रभारी डा. बीर सिंह, मास्टर राजेश, देवेन्द्र शर्मा एवं अन्य उपस्थित रहे।