आरोपी के कब्जे से एक देसी कट्टा 315 बोर किया बरामद।
करनाल विजय काम्बोज ||
पुलिस महानिदेशक ओ.पी.सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश अनुसार चलाए जा रहे ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत पुलिस अधीक्षक करनाल के कुशल मार्गदर्शन में कार्य करते हुए विगत शाम जिला पुलिस थाना शहर के अंतर्गत आने वाली पुलिस चौकी सदर बाजार इंचार्ज सहायक उप निरीक्षक सतीश कुमार के नेतृत्व में टीम द्वारा अवैध हथियार के मामले में आरोपी अमन पुत्र स्व.अरुण निवासी भीम नगर, करनाल को एक अवैध देशी कट्टा 315 बोर सहित काबू किया गया।
इस संबंध में चौकी इंचार्ज ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी इस अवैध हथियार को बिहार से खरीद कर लाया था। इसके खिलाफ थाना शहर में आर्म्स एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया व आरोपी को आज माननीय न्यायालय के सम्मुख पेश कर जिला जेल भेजा गया है।









