लड़ाई झगड़े व फायरिंग करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत करनाल पुलिस ने किया गिरफ्तार।

21
आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयोग की गई एक स्कॉर्पियो गाड़ी की बरामद
—————————————
करनाल विजय काम्बोज |। हरियाणा पुलिस महानिदेशक ओ.पी.सिंह (भापुसे) के कुशल निर्देशानुसार ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत पुलिस अधीक्षक करनाल के कुशल मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए जिला पुलिस की स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट के इंचार्ज निरीक्षक प्रवीण कुमार की अध्यक्षता गठित टीम इंचार्ज उप निरीक्षक मुकेश कुमार की टीम द्वारा लड़ाई झगड़ा व फायरिंग करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी.. *सोनू दहिया पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी खंडा, सोनीपत को वारदात में प्रयोग की गई एक गाड़ी सहित काबू किया गया।* इस वारदात के संबंध में थाना कुंजपुरा में मुकदमा नंबर 361 दिनांक 9 10.2025. की धारा 109 (1), 115,190,191(3),351( 2) भारतीय न्याय संहिता,व 25 आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत थाना कुंजपुरा में मामला दर्ज किया गया था। व उक्त मामले में पहले 11 आरोपी गिरफ्तार किया जा चुके हैं।
आरोपी से पूछताछ व प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी के खिलाफ पहले भी 06 मामले दर्ज हैं-
1.मुकदमा नंबर 392/2018, धारा 148,149, 285, 325 आईपीसी व 25 आर्म्स एक्ट थाना खरखोदा,सोनीपत।
2. मुकदमा नंबर 107/2019 की धारा 307,389बी 392.आईपीसी,थाना खरखोदा,सोनीपत।
3. मुकदमा नंबर 389/2019 की धारा 307, 34 आईपीसी व 25 आर्म्स एक्ट थाना खरखोदा, सोनीपत।
4. मुकदमा नंबर 331/2016 की धारा 148,149,323,324,506 आईपीसी थाना बेरी, झज्जर।
5. मुकदमा नंबर 237/2025 की धारा 109 (1),115,190,191(3), 351,(3),238,भारतीय न्याय संहिता व 25 आर्म्स एक्ट थाना कुंजपुरा करनाल।
6. 352/2020 की धारा 174ए,आईपीसी थाना गन्नौर,सोनीपत।
इस संबंध में जांच इकाई इंचार्ज ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 6/7 जुलाई 2025 को बड़ा गांव थाना कुंजपुरा,करनाल में दो पक्षों में आपसी बहस को लेकर लड़ाई झगड़ा हो गया था। लड़ाई झगड़े को लेकर एक पक्ष द्वारा दूसरे के व्यक्तियों को मारने व पीटने के लिए कुछ व्यक्तियों को बुलाया गया था और उनके साथ लाठी, डंडों से हमला व हवाई फायरिंग कर मौक से फरार हो गए। वारदात को अंजाम देने के मामले में उपरोक्त आरोपी भी सम्मिलित था। मामले में नियम अनुसार कार्रवाई अमल में लाई गई।