कब्जे से चोरी सुधा ट्रैक्टर के पार्ट, लोहे का सामान व वारदात में प्रयोग एक मोटरसाइकिल की बरामद।
—————–
करनाल विजय काम्बोज |।जिला पुलिस थाना मधुबन के अंतर्गत आने वाली पुलिस चौकी मंगलौर की टीम द्वारा मुख्य सिपाही विकास कुमार की अध्यक्षता में आरोपी सुधीर निवासी शीतलगढ़, करनाल को नजदीक शिव पेट्रोल पंप से काबू किया गया
इस संबंध में अनुसंधान अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि रात दिनांक 27 नवंबर 2025 को आरोपी व उसके अन्य साथी द्वारा पेट्रोल के नजदीक खड़े एक ट्रैक्टर के पार्ट्स व लोहे का कुछ सामान चोरी कर घटना को अंजाम दिया गया था। शिकायतकर्ता अक्षय पुत्र रामनिवास की शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के सम्मुख पेश कर जिला जेल भेजा गया है।









