करनाल विजय काम्बोज |। जिला पुलिस के साइबर क्राइम थाना की टीम द्वारा एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया गया है जो परिचित बनकर ऑनलाइन ठगी के मामले में सम्मिलित था। टीम द्वारा आरोपी.. *वरुण कुमार पुत्र नरेश कुमार निवासी हीमपुर बिजनौर उतर प्रदेश* को गिरफ्तार किए गया है। आरोपी के कब्जे से उसकी बैंक पासबुक व एटीएम कार्ड को बरामद किया गया है।
इस संबंध में अनुसंधान अधिकारी उप निरीक्षक कृष्ण कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी द्वारा अपना अकाउंट अपने किसी रिश्तेदार को बेचा था, जिसने शिकायतकर्ता का रिश्तेदार बनकर पैसे ठगी कर घटना को अंजाम दिया गया था। जिनके खिलाफ दिनांक 21 अगस्त 2025 को मामला दर्ज किया गया था। ठगी के इस मामले में आरोपी को माननीय अदालत के सम्मुख पेश कर जिला जेल भेजा गया है।









