डीजे पर नाचने के दौरान हुई कहासुनी को लेकर हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को करनाल पुलिस ने किया गिरफ्तार 

344
करनाल विजय काम्बोज |। जिला पुलिस करनाल के थाना सदर प्रबंधक निरीक्षक तरसेम चंद्र की अध्यक्षता में टीम द्वारा मामूली कहासुनी को लेकर एक युवक की चाकू से हमला कर हत्या करने वाले आरोपी *सोनू पुत्र राजेंद्र निवासी गांव ढाक

वाला गुजरान थाना सदर करनाल को गांव ढाकवाला गुजरान से विश्वसनीय साक्ष्य के आधार पर काबू किया गया।
इस संबंध में थाना प्रबंधक निरीक्षक तरसेम चंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि  23 अक्टूबर 2025 को गांव में शादी समारोह पर आरोपी के द्वारा एकांत में डीजे के बहाने (मृतक) आदित्य पुत्र मनोज कुमार को बुलाकर उसके साथ मामूली कहासुनी को लेकर मार पिटाई की गई, व उस पर चाकू से वार किया गया। जिससे आदित्य गंभीर रूप से घायल हो गया, और घायल को इलाज के लिए कल्पना चावला हॉस्पिटल लाया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
इस घटना में शामिल आरोपी के खिलाफ थाना सदर में मुकदमा नंबर 816 दिनांक 24 अक्टूबर 2025 की धारा 103(1), 190,191(3),61 भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में आरोपी को कल पेश अदालत किया जाएगा व इस मामले में अन्य आरोपियों की भी संलिप्तता की जांच जारी है।