डेढ़ दर्जन से अधिक दो पहिया वाहन चोरी की वारदातों को अजाम देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार करने में करनाल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

283
आरोपी के कब्जे से चोरी सुदा 19 मोटरसाइकिल की बरामद।
करनाल विजय काम्बोज || विगत शाम जिला पुलिस की एंटी ऑटो व्हीकल थेफ्ट सीआईए-1 टीम इंचार्ज निरीक्षक इंद्र सिंह के नेतृत्व में अपनी टीम उप निरीक्षक यशपाल सिंह, राकेश कुमार, सुरेश कुमार,सहायक उप निरीक्षक सुरेश कुमार, देवेंद्र कुमार, कृष्ण कुमार,राजेश कुमार,मुख्य सिपाही सुखमहेंद्र सिंह व सिपाही संदीप कुमार द्वारा विश्वसनीय सूचना के आधार पर गस्त पड़ताल करते हुए बजिदा रोड नई अनाज मंडी करनाल में नाका बंदी करके आरोपी… *प्रदीप कुमार पुत्र सतपाल निवासी गांव मुबारकबाद थाना मधुबन जिला करनाल को चोरी सुदा 19 मोटरसाइकिल दो पहिया वाहन सहित काबू किया गया।*
इस संबंध में एंटी ऑटो व्हीकल थेफ्ट सीआईए -1, इंचार्ज निरीक्षक इंद्र सिंह ने सूचना देते हुए बताया कि आरोपी द्वारा दिनांक 30 सितंबर 2025 को थाना सिविल लाइन करनाल में मोटरसाइकिल चोरी का मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में जांच इकाई द्वारा आरोपी को थाना सिविल लाइन के एरिया से एक चोरी सुदा बुलेट मोटरसाइकिल सहित काबू किया गया। जिसने पूछताछ के दौरान बरामद मोटरसाइकिल के अलावा अन्य 18 मोटरसाइकिल भी सेक्टर 12, कल्पना चावला हॉस्पिटल, थाना सिविल लाइन करनाल के क्षेत्र व जिला पानीपत से चोरी की वारदात करना स्वीकार किया। जो आरोपी से कुल 19 मोटरसाइकिल बरामद की जा चुकी है। इस मामले में आज आरोपी को माननीय न्यायालय के सम्मुख पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा दिया गया है।