करनाल विजय काम्बोज || करनाल मानव सेवा संघ संस्था द्वारा गरीब व बेसहारा परिवारों को अन्न वितरित किया गया। करनाल मानव सेवा संघ द्वारा जनउपयोगी तथा अनेको समाज भलाई के कार्य किए जाते है। जिसमें मुख्य रूप से दोपहर तथा सायं भोजन प्रसाद भंडारा लगाना, जरूरतमंद परिवारों की कन्याओं का विवाह समारोह आयोजित करना, शहर में बस स्टैंड रेलवे स्टेशन, जिला सचिवालय, जिला कचहरी जैसे विभिन्न स्थानों पर जल सेवा, कर्णताल पर विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा जरूरतमंद रोगियों को निशुल्क परामर्श एवं दवाइयों का वितरण तथा समय-समय पर अनुभवी विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित करना तथा हर माह की 23 तारीख को अर्पणा ट्रस्ट अस्पताल के अनुभवी डॉक्टरों द्वारा सभी किस्म की बीमारियों निशुल्क इलाज करने हेतु शिविर आयोजित करना जैसी सेवाएं शामिल है। करनाल मानव सेवा संघ के पदाधिकारी डॉ. भगत राम खण्डवाल ने बताया कि जरूरतमंद परिवारों को अन्न वितरण की सेवा मानव सेवा संघ के संचालक स्वामी प्रेम मूर्ति जी ने गरीब परिवारों की स्थिति को देखकर द्रवित भाव से निर्बल तथा सबल का सहयोग व सद्भाव वर्ष 1966 में शुरू की थी। इस सेवा के लिए जिला के सभी राईस मिलर्स तथा अनाज मंडी के आढ़तियों के द्वारा सहयोग दिल खोल कर दिया जा रहा है। करनाल मानव सेवा संघ की सभी सेवाएं जनता के सहयोग एवं उदारता से चलाई जा रही है। तथा कोई ओर नहीं कोई गैर नहीं कि भावना से बिना किसी जाति या धर्म का भेदभाव किए मानव मात्र की सेवा निरंतर चल रही है। इस अवसर पर डा. भगत राम खण्डवाल एडवोकेट, महेंद्र प्रकाश गुप्ता एवं धर्म पाल सेठी तथा अन्य महानुभाव।









