जननायक जनता पार्टी कार्यालय में नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित
लाडवा, 17 दिसम्बर(नरेश गर्ग): लाडवा के जननायक जनता पार्टी कार्यालय में नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मुख्यातिथि के रूप में जिलाध्यक्ष कुलदीप जाखवाल व समारोह की अध्यक्षता जजपा हल्का प्रधान जसबीर पंजेटा ने की।
जिलाध्यक्ष कुलदीप जाखवाल ने कहा कि जननायक जनता पार्टी प्रदेश में आज हर वर्ग के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि लोगों को रूझान जजपा की ओर साफ दिख्ई दे रहा है और दिन-प्रतिदिन जननायक जनता पार्टी के साथ युवा व लोग जुड़कर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि रणजीत नैन को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विनोद शर्मा को उप प्रधान, संजय संघोर को महासचिव, निर्मल बिंट को सचिव, विक्रम मुरादनगर को सचिव, नरेन्द्र को सचिव, संदीप उपाध्यक्ष व लखविन्द्र, सुखबीर, राजिन्द्र, सुरेन्द्र सिंह को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया। वहीं जिला पार्षद एवं जजपा हल्का प्रधान जसबीर पंजेटा ने कहा कि कार्यकर्ताओं के बिना पार्टी का कोई वजूद नहीं होता, जजपा में हर कार्यकर्ता का मान-सम्मान का किया जाता है और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से आज हर खुश है और उनको मुख्यमंत्री देखना चाहता है। क्योंकि उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला प्रदेश की जनता के हित के लिए कार्य कर रहे हैं। वहीं इससे पूर्व जिला कार्यकारिणी में चयन हुए पदाधिकारियों का फूल मालाओं व मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। मौके पर जोगध्यान, जगमाल, चरणजीत कोचर, अमरीक, राजबीर, हाकम, रोहित, भूपिन्द्र खानपुर, सुमित, प्रिंस, सरपंच राजिन्द्र आदि मौजूद थे।