पैतीस साल बाद जैन साध्वी डा. सारिता पहुंचीं करनाल

218
महाबीर ट्रंासपोर्ट पर किया रमन जैन ने स्वागत
करनाल विजय कांबोज|| जैन साध्वी पैंतीस साल के लंबे अंतराल के बाद करनाल पहुंचीं। यहां पर वह चार महीने तक रहेंगी। वह अपनी शिष्याओं के साथ यहां पहुंचीं। वह करनाल में मधुवन होते हुए ट्रंासपोर्ट नगर पहुंचीं। वहां पर उन्होंने महाबीर ट्रंासपोर्ट के कार्यालय पहुंचीं। यहां पर उन्होंने मंगल गान किया। यहां पर उनका मंगल स्वागत समाजसेवी रमन जैन नीतू जैन सहित अन्य लोगों ने किया। यहां पर जैन साध्वी ने कहा कि वह जैन आचार्य शिब मुनि के संघ में हैं। इस संघ में लगभग 1300 जैन साध्वी और साध्वियां हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने कहा कि वह करनाल प्रवास के दौरान युवाओं को जैन धर्म के नजदीक लाएंगी। उन्होंने कहा कि जैन धर्म तार्किक और वैज्ञानिक हैं। इसकी प्रमाणिकता काविड के दौरान साबित हो गई थीं। उन्होंने कहा कि जैन धर्म की तरफ युवा भी आकर्शित हो रहे हैं। जैन महासाध्वी डा.. सरिता के साथ डा. शुभा जी महाराज, महा साध्वी ऊषा जी महाराज थीं। इस अवसर पर समाजसेवी रमन जैन नीतू जैन, परमीत जैन, सतीश जैन, सुभाष जैन, संयम ज्ैन, विक्की जैन, संजय जैन, ललित जैन, सौरभ जैन, प्रेम जैन,सचिन जैन, कल्ली जैन, कर्मबीर चौहान, गौरव जैन,मनोज जैन, मुदित जैन, हरीश जैन, राजेंद्र कैम, सुशील जैन ने जैन साध्वियों का आशीर्वाद लिया।