इनैलों पार्टी आने वाले समय चुृनावों में बहुमत से जीत हासिल कर करेगी प्रदेश का पूर्ण विकास-भरत मंढ़ाण

19
इन्द्री विधानसभा किसान सैल की नई कार्यकारिणी का किया गया गठन, राज कुमार को बनाया गया अध्यक्ष
—————————–
इन्द्री विजय काम्बोज ।। इनैलों पार्टी इन्द्री हल्का अध्यक्ष भरत मंढ़ाण ने कहा कि आने वाला समय इनैलों का है ओर आने वाले विधानसभा चुनावों में पार्टी बहुमत से सत्ता हासिल कर प्रदेश का एक समान समुचित विकास करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इनैलों का जनाधार प्रतिदिन बढ़ रहा है ओर रोजाना सैंकड़ों की संख्या में लोग दूसरी पार्टिया छोड़ कर इनैलों में अपनी आस्था जता रहे है। भरत मंढाण इन्द्री के गांव गढ़ीबीरबल में हुई किसान सैल की एक बैठक में बोल रहे थे। इस मौके पर इन्द्री विधानसभा किसान सैल की नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया जिसमें मुख्य रूप से किसान सैल प्रदेशाध्यक्ष फूल सिंह मंजूरा, जिलाध्यक्ष सुरजीत शामगढ़ व नरेश घणघस ने विशेष रूप से भाग लिया। प्रदेशाध्यक्ष फूल सिंह मंजूरा, जिलाध्यक्ष सुरजीत शामगढ़ व नरेश घणघस ने संयुक्त रूप से कहा कि प्रदेश की जनता बीजेपी की कार्यप्रणाली से संतुष्ठ नहीं है ओर जनता ने आने वाले विधानसभा चुनावों ने इनैलों को पूर्ण बहुमत से जिताने का मन बना लिया है। इस अवसर पर घोषित की गई नई कार्यकारिणी में राज कुमार को अध्यक्ष, रामफल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नवीन कुमार, सुभाष चहल, योगेश कुमार,मेहर सिंह प प्रेम सिंह पूर्व सरपंच को उपाध्यक्ष, मेहर सिंह को प्रधान महासचिव, भाग सिंह,विशाल कुमार व संजय कुमार को सचिव, सुखबीर सिंह, कानेश कुमार, जय सिंह, जसंवत सिंह, अशोक कुमार, सतपाल व जगमाल सिंह को महासचिव, तेजपाल संधू को संगठन सचिव, प्रमीत कुमार को कोषाध्यक्ष व बजिन्द्र को प्रवक्ता बनाया गया। इस अवसर पर सभी नवनिवार्चित पदाधिकारियों ने संगठन व पार्टी को मजबूत बनाने व पार्टी की नीतियों को जन जन तक पुहंचाने का प्रण लिया। इस मौके पर देसराज ब्याना, दर्शन घीड़, समय सिंह पांचाल व सतनाम चेयरमैन गोरगढ़ सहित काफी संख्या में पार्टी कार्यकत्र्ता मौजूद रहे।