बराडा (जयबीर राणा थंबड)
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थंबड़ के प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में ’ देश रक्षको को सलाम ’ के तहत मुख्य अतिथि के रूप में गाँव थंबड़ के भूतपूर्व सैनिक और वर्तमान में सेना में सेवा दे रहे सैनिकों को विद्यालय में आमंत्रित करके ध्वजारोहण करवाया गया
इस अवसर पर गाँव थंबड़ से सैनिकों में से जल सिंह , कुलदीप सिंह, धर्मपाल सिंह, सिंह, दिलबाग सिंह, इन्द्रपाल सिंह, राजमोहन, सुनील कुमार, बलजीत सिंह, रमेश कुमार,सोहनलाल,शरमेश सिंह,दिलावर सिंह,रविन्द्र राणा,जोगिन्द्र सिंह, संजीव कुमार ने समारोह में भाग लिया।
इसके साथ ही गाँव के सरपंच प्रतिनिधि अशोक,रंजोर सिंह,नवदीप शर्मा एवं गांव के अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस अवसर पर विद्यालय के सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। इसके पश्चात सभी विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। सभी भूतपूर्व सैनिकों एवं वर्तमान सैनिकों के साथ समूह फोटो लिया गया और सभी भूतपूर्व सैनिकों ने अपने विचार विद्यार्थियों के साथ साझा किये और सभी को अपने दैनिक जीवन में अनुशासन व देशभक्ति के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रभारी श्री राजेश कुमार जी एवं सभी शिक्षकजनों ने धन्यवाद कर सभी उपस्थित सैनिकों को सम्मानित किया।









