कर्मचारियों की मासिक बैठक में 9 जुलाई की हड़ताल को लेकर रूपरेखा तैयार की गई

4

इन्द्री विजय काम्बोज ||

ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन की मासिक मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें  मीटिंग का संचालन संजीव मलिक ने किया और अध्यक्षता राहुल कंबोज ने की। इसमें मुख्य रूप से स्टेट पदाधिकारी नरेश मेहला, यूनिट प्रधान राजीव राठी और इंद्री ब्लॉक प्रधान सेंटी कंबोज मुख्य रूप से शामिल हुए। मींटिग में कर्मचारियों की समस्याओं और आने वाले प्रोग्राम विशेष तौर पर 9 जुलाई की हड़ताल में शामिल होने पर चर्चा की गई। इस मौके पर सर्वसम्मति से सब यूनिट इंद्री के प्रधान पद पर महेश मेहता,सह सचिव पर प्रिंस कंबोज और सौरभ को, उप प्रधान पर अमन कंबोज, वरिष्ठ प्रधान पर अंकित मेहला और प्रेस सचिव पर सतेन्द करे चुना गया। कर्मचारी विजय, रोहित व अमित को सक्रिय सदस्य के रूप में चुना गया।