इन्द्री विजय काम्बोज ।। इन्द्री हलके से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी हवा सिंह कमालपुर ने आज अपना नांमाकन पत्र दाखिल किया। इस से पूर्व पार्टी कार्यकत्र्ता की एक मींटिग का आयोजन कुंदन पैलेस में किया गया जिसमें भारी संख्या में पार्टी कार्यकत्र्ता मौजूद रहे। नांमाकन पत्र भरने के बाद पत्रकारों के साथ बातचीत में हवा सिंह ने कहा कि प्रदेश में आम आदमी पार्टी की पूरी लहर है ओर हमारी पार्टी को किसी अन्य पार्टी से गठबंधन की जरूरत नहीं है। पार्टी अपने दम पर प्रदेश में सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर दिल्ली व पंजाब की तर्ज पर प्रदेश का विकास होगा। पार्टी की पांच मुख्य योजनाओं को लागू किया जाएगा। शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी अच्छी सुविधाएं लोगों को मिलेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि उनको हल्के की 36 बिरादरियों का समर्थन प्राप्त है ओर जीत हासिल करने के बाद इन्द्री हल्के का विकास किया जाएगा।