करनाल विजय काम्बोज । सेंटर फॉर साईट एट सरस्वती नेत्रालय मॉडल टाउन करनाल की ओर से नगर निगम कार्यालय में नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन मेयर रेनू बाला गुप्ता ने किया। इस मौके पर शिविर के आयोजकों ने मेयर रेनू बाला गुप्ता का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। शिविर में डॉक्टरों द्वारा करीब 150 सफाई कर्मचारियों की जांच की गई और उन्हें आंखों की रोशनी को सही रखने के तौर तरीके तथा खानपान के बारे में जागरूक किया।
इस मौके पर मेयर ने सेंटर फॉर साईट एट सरस्वती नेत्रालय मॉडल टाउन करनाल की टीम का इस शिविर के आयोजन के लिए आभार जताया और कहा कि समय-समय पर इस प्रकार के शिविरों का आयोजन होना जरूरी है ताकि सफाई कर्मचारियों के नेत्रों की जांच होती रहे और उन्हें उचित दवाई व समय पर डॉक्टरों की सलाह का लाभ मिलता रहे।
नेत्र जांच शिविर में सेंटर फॉर साईट एट सरस्वती नेत्रालय मॉडल टाउन करनाल की टीम में डॉ मनीषा, डॉ सलील गुप्ता, मार्केटिंग मैनेजर भूपिंदर बिष्ट, सीनियर मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव सुनील कुमार शर्मा तथा निगम के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।









