हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण  27 व 28 अक्टूबर को करनाल दौरे पर रहेंगे,पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाएगा जगह-जगह पर भव्य स्वागत

9

करनाल विजय काम्बोज  । हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण 27 व 28 अक्टूबर को करनाल प्रवास पर रहेंगे,पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह पर भव्य स्वागत किया जाएगा। बता दे कि  हरविंद्र कल्याण 27 अक्टूबर को चंडीगढ़ से सुबह 08: 00 चलेंगे और सुबह 09:30 बजे पीपली पैराकीट में उनका ठहरा होगा जहां पर कुरुक्षेत्र जिले के पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा। इसके बाद नीलोखेड़ी जीटी रोड पर माता काली मंदिर के पास भी नीलोखेड़ी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं द्वारा उनका अभिनंदन एवं स्वागत 10: 45 किया जाएगा। इसके बाद विधानसभा के अध्यक्ष प्रात:11: 00 बजे कर्ण कमल भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे, जहां पर पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा उनका अभिनंदन एवं स्वागत किया जाएगा। इसके उपरांत 12 बजे कल्याण फार्म हाउस पहुंचेंगे। बता दें कि  हरविंद्र कल्याण 28 अक्टूबर को लघु सचिवालय के सभागार में सुबह 11: 00 बजे जिला अधिकारियों की बैठक लेंगे।