इन्द्री(विजय कम्बोज) दी इन्द्री राईस मिलर्स एवं डिलर्स एसोसिएशन के प्रधान पद पर एमबी फूडज़ के मालिक हरपाल मंढ़ाण की सर्वसम्मति से दूसरी बार नियुक्ति की गई है। नवनियुक्त प्रधान हरपाल मंढ़ाण ने सभी सदस्यों का आभार जताते हुए भरोसा दिलाया कि सभी को साथ लेकर एसोसिएशन के विकास के लिए काम किया जाएगा। प्रधान हरपाल मंढ़ाण ने बताया कि बलबीर मंढ़ाण, संजीव गोयल, राजेश चहल, अमित गोयल व अशोक कांबोज एसोसिएशन के मुख्य सरंक्षक है।
उन्होंने अपनी कार्यकारिणी में महिन्द्र त्यागी को सीनियर वाईस प्रैजिडैंट, युगल गोयल को उप प्रधान, सचिन गोयल को कैशियर व मनोज ठक्कर को सचिव बनाया है। वहीं उन्होंने पवन गोयल, राव सूर्यदेव यादव, नसीब चौधरी, किरपाल सिंह, अनुज जिंदल, मवासी राम व सुशील गोयल को मुख्य सलाहकार बनाया है। मंढ़ाण ने बताया कि इस एसोसिएशन के सलिन्द्र चहल, राजू मेहता, नीरज गोयल, धीरज गोयल, संजय गोयल, प्रवीण गोयल, ठाठ सिंह, संजय कुमार, साहिल यादव, सतीश सरोहा, सुमेर कांबोज, सोनू कुकरेजा, मुकुल कांबोज, राजेश कांबोज, नीरज गोयल, पूर्णमल गोयल, सोहन लाल शर्मा, विकास मंढ़ाण, देवेन्द्र कांबोज, राजिन्द्र कांबोज, शंटी कांबोज, आनंद जिंदल, अवदेश जिंदल, शकुन जिंदल, गौरव जिंदल, अंकुर जिंदल, कुश मंगला, अभिषेक मित्तल व विनोद कुमार गोयल सदस्य है।









